भारत सरकार ने भूटान के दो शहरों तक रेलवे लाइन बिछाने के लिए दो परियोजनाओं को मंजूरी दी है. कोकराझार (असम) से गालेफू (भूटान) तक 69 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन बनाने का काम शुरू होगा. भारत-भूटान के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाने से व्यापार और लोगों की आवाजाही में सुधार होगा.