गौतम अदाणी ने वियतनामी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव से हालिया मुलाकात में निवेश योजना का खुलासा किया. उन्होंने इन्फ्रास्ट्रक्चर, ऊर्जा, नवीकरणीय ऊर्जा और एआई टेक्नोलोजी जैसे क्षेत्रों में निवेश की इच्छा जताई. महासचिव लाम ने भारत की आर्थिक तरक्की में अदाणी ग्रुप की उपलब्धियों और योगदान की सराहना की.