उद्योग संबंधी संसदीय स्थायी समिति ने PM विश्वकर्मा योजना को लेकर पेशों से जुड़े नामों को बदलाव की सिफारिश की. समिति ने कहा है मोची, जूता बनाने वाले और नाई की पहचान उनके कौशल के आधार पर होनी चाहिए, न कि जाति के आधार पर. पीएम विश्वकर्मा योजना के बजट में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारी कटौती को लेकर समिति ने गंभीर चिंता जताई है.