चुनाव आयोग का पूरा पैनल पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर है, जहां तृणमूल कांग्रेस इसका विरोध कर रही है. TMC CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग लाने की तैयारी में है और प्रस्ताव का मसौदा तैयार कर रही है. विपक्षी नेताओं ने SIR प्रक्रिया में वोटरों के नाम काटे जाने को अनुचित बताया और चुनाव आयोग पर निशाना साधा है.