देशभर में लाखों निवेशकों को ठगने वाले फर्जी ऑनलाइन ऐप Wingo के खिलाफ I4C ने कार्रवाई की है. Wingo ऐप खासकर एंड्रॉयड यूजर्स को निशाना बनाकर ऑनलाइन गेमिंग और निवेश के नाम पर धोखाधड़ी कर रहा था. जांच में पता चला कि Wingo ऐप यूजर्स के फोन से बिना जानकारी के SMS भेजकर साइबर फ्रॉड नेटवर्क चला रहा था.