कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें जेल जाना पड़ सकता है। राहुल गांधी ने दावा किया कि असम के मुख्यमंत्री को डर सता रहा है क्योंकि कांग्रेस कार्यकर्ता उन्हें जेल में डाल सकते हैं। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा ने राहुल गांधी के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि राहुल खुद कई आपराधिक मामलों में जमानत पर हैं।