अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने नवरात्रि के अवसर पर NEXT-Gen GST रिफॉर्म देश को उपहार दिया है. इस GST रिफॉर्म में 390 से अधिक वस्तुओं पर कर में ऐतिहासिक कमी की गई है, जो आम जनता के लिए राहत लाएगी. कृषि उपकरणों, स्वास्थ्य बीमा, जीवन बीमा और वाहन खरीद पर GST घटाकर किसानों और आम लोगों को आर्थिक लाभ मिलेगा.