असम के कछार जिले की दीपाली दास CAA के तहत भारत की नागरिक बनीं, जो शुरुआती लाभार्थियों में हैं. दीपाली दास को 2019 में फॉरेनर्स ट्रिब्यूनल ने अवैध प्रवासी घोषित किया था और उन्हें दो साल डिटेंशन में रखा गया. वह बांग्लादेश के सिलहट की रहने वाली हैं और 1987 में हबीगंज जिले के अभिमन्यु दास से शादी के बाद भारत आईं.