दिल्ली हाईकोर्ट ने ‘घूसखोर पंडत’ फिल्म की रिलीज और स्ट्रीमिंग रोकने की याचिका का निपटारा किया है. नेटफ्लिक्स ने कोर्ट को आश्वासन दिया कि फिल्म का शीर्षक बदला जाएगा और प्रमोशनल सामग्री हटा दी गई है. याचिकाकर्ता का आरोप था कि फिल्म का नाम और विषय हिंदू पुजारियों और एक समुदाय की छवि खराब करता है.