ओडिशा के बालासोर में छात्रा के आत्मदाह मामले की जांच के लिए यूजीसी ने एक फैक्ट फाइंडिंग कमेटी का गठन किया है. कमेटी को सात दिनों के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट यूजीसी को सौंपनी होगी जिसमें कॉलेज की सुरक्षा नीतियों का मूल्यांकन शामिल होगा. जांच में यह देखा जाएगा कि कॉलेज ने यौन उत्पीड़न रोकने वाले यूजीसी के नियमों का सही तरीके से पालन किया या नहीं.