ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा भारत की राजकीय यात्रा पर आएंगे, जो रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करेगी. भारत और ब्राजील के बीच व्यापार, निवेश, रक्षा उत्पादन, ऊर्जा, कृषि और विज्ञान-प्रौद्योगिकी पर समीक्षा होगी. दोनों देश डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, AI और नवाचार आधारित क्षेत्रों में सहयोग बढ़ा रहे हैं.