जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में आठ जवान घायल हुए हैं. मुठभेड़ सोननार क्षेत्र में हुई जहां सेना और पुलिस ने मिलकर आतंकवादियों से सामना किया. घायल जवानों को हथगोले के धमाके से निकले छर्रों से चोटें आई हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.