चुनाव आयोग ने राहुल गांधी द्वारा लगाए गए वोट चोरी के आरोपों को पूरी तरह गलत और निराधार बताया. चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया कि किसी भी आम नागरिक द्वारा मतदाता सूची से वोट ऑनलाइन हटाना संभव नहीं है. आणंद विधानसभा क्षेत्र में 2023 में मतदाताओं के नाम हटाने के असफल प्रयासों की जांच के लिए एफआईआर दर्ज की गई थी.