अनिल अंबानी की कंपनियों के खिलाफ 3000 करोड़ रुपये के बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले में ED की छापेमारी जारी है. जांच में पाया गया कि यस बैंक से लिए गए ऋणों का गलत इस्तेमाल हुआ और रिश्वत के लेनदेन की भी आशंका है. सूत्रों ने बताया कि जांच में सामने आया कि ऋण देने से पहले यस बैंक प्रवर्तकों को धनराशि 'प्राप्त’ हुई थी.