DRDO की ARDE द्वारा विकसित अत्याधुनिक एटीएजीएस तोप की मारक क्षमता 48 किलोमीटर तक है और यह युद्ध के मैदान में कमाल का हथियार है. यह 155 मिलीमीटर और 52 कैलिबर की तोप है, जो 60 मिनट में 60 गोले दाग सकती है, और इसके 85 प्रतिशत उपकरण देश में बनते हैं. रूस-यूक्रेन युद्ध के अनुभव के बाद भारतीय सेना ने ARDE के इंडस्ट्री पार्टनर भारत फोर्ज और टाटा एडवांस सिस्टम को 307 एटीएजीएस तोपों का ऑर्डर दिया है.