दिल्ली पुलिस की रोहिणी साइबर सेल ने सिम स्वैपिंग और पोर्टिंग से ठगी करने वाले दो भाइयों को गिरफ्तार किया. शिकायतकर्ता वंदना गुप्ता ने ट्रेन सफर में एक शख्स से मोबाइल लेकर कोड चोरी की वारदात की जानकारी दी. चोरी के कोड से आरोपी ने पीड़िता के नंबर पर नया सिम एक्टिवेट कर क्रेडिट कार्ड के जरिए पैसे ट्रांसफर किए.