दिल्ली में शुक्रवार को हुई बारिश के कारण कई इलाकों में सड़कों पर 2 से 3 फीट तक पानी जमा हो गया. बारिश के बाद दिल्ली के पटपड़गंज, विनोद नगर, गाजीपुर, सरिता विहार और भैरव मंदिर के पास भारी जलजमाव देखा गया. पटपड़गंज में 50 साल पुराने मकान का आधा हिस्सा बारिश से गिर गया जिसमें फंसे 3 बच्चों को सुरक्षित बचा लिया गया.