दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को ट्रायल रन के लिए खोल दिया गया है. आम वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई. इस एक्सप्रेसवे के बनने से दिल्ली से देहरादून की यात्रा का समय छह घंटों से घटकर लगभग ढाई घंटे हो जाएगा. एक्सप्रेसवे का निर्माण लगभग 13 हजार करोड़ रुपये की लागत से हुआ है और इसमें आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं.