फरीदाबाद प्रशासन ने अल-फलह यूनिवर्सिटी की जमीन की पैमाइश और जांच के आदेश दिए हैं, जो धौज गांव में स्थित है. जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि विश्वविद्यालय कितने हिस्से पर इमारतें बनी हैं और कितनी जमीन खाली है. प्रशासन यूनिवर्सिटी की जमीन खरीद से जुड़े सभी दस्तावेजों और लेनदेन की भी गहन पड़ताल कर रहा है.