लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास नेताजी सुभाष मार्ग पर ट्रैफिक सिग्नल के पास जोरदार धमाका हुआ था. धमाका शाम 6 बजकर 50 मिनट पर पीक आवर के दौरान हुआ, जब क्षेत्र में भारी भीड़ मौजूद थी. ब्लास्ट का सीसीटीवी फुटेज धमाके के तुरंत बाद आग का बड़ा गोला और अंधेरा दिखाता है.