निर्मला सीतारमण ने 2026-27 के बजट में रक्षा क्षेत्र के लिए कुल 7 लाख 85 हजार करोड़ रुपये आवंटित किए हैं. इस बार रक्षा बजट में लगभग पंद्रह प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है जो पिछले साल के मुकाबले काफी अधिक है. हथियारों, लड़ाकू विमानों, युद्धपोतों और आधुनिक उपकरणों की खरीद के लिए बजट में 2.19 लाख करोड़ रुपये रखे गए हैं.