दिल्ली पुलिस साइबर सेल ने बैंक अधिकारी बनकर लोगों से गोपनीय जानकारी चुराने वाले जालसाज को गिरफ्तार किया. आरोपी ने दिल्ली के एक व्यक्ति के खाते से लगभग छह लाख रुपये का इंस्टेंट लोन लेकर उसे कर्जदार बना दिया था. पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने बैंक कर्मचारी बनकर केवाईसी अपडेट न करने पर खाता बंद होने की धमकी दी थी.