सुप्रीम कोर्ट ने ओडिशा सरकार, केंद्र व अन्य को सतकोसिया टाइगर रिजर्व में अवैध निर्माण पर नोटिस किया है. याचिका में जिला कलेक्टरों द्वारा जारी अनापत्ति प्रमाण पत्र को वन्यजीव संरक्षण कानूनों का उल्लंघन बताया गया है. सतकोसिया टाइगर रिजर्व पारिस्थितिक रूप से संवेदनशील क्षेत्र है, जिसमें लुप्तप्राय प्रजातियां रहती है.