कांस्टीट्यूशन क्लब की स्थापना फरवरी 1947 में संविधान सभा सदस्यों के सामाजिक मेल-जोल बढ़ाने के लिए हुई थी. यह क्लब केवल वर्तमान और पूर्व सांसदों के लिए है, जिसमें लगभग एक हजार तीन सौ सदस्य शामिल हैं. क्लब का पहला चुनाव 2009 में कराया गया था, इसके बाद हर पांच साल में चुनाव होता रहा है.