कांग्रेस ने दिल्ली में हुए ब्लास्ट मामले पर केंद्र सरकार से सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की है. पार्टी ने ब्लास्ट को आतंकी कृत्य मानने में सरकार की देरी पर भी सवाल उठाए हैं. कांग्रेस ने सरकार की खुफिया विफलताओं पर सवाल उठाते हुए गृह मंत्री अमित शाह से जवाब मांगा.