महोबा के सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी पर PM मोदी के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी का मुकदमा दर्ज किया गया है. CM योगी आदित्यनाथ ने सपा सांसद की टिप्पणी को अशोभनीय, अक्षम्य और लोकतांत्रिक मर्यादाओं पर आघात बताया है. सपा सांसद के बयान ने यूपी की राजनीति में विवाद उत्पन्न कर दिया है. कई BJP नेताओं ने इसकी कड़ी आलोचना की है.