बीआरएस के विधायक पदी कौशिक रेड्डी ने मुख्यमंत्री रेड्डी पर बड़े पैमाने पर अवैध फोन टैपिंग का आरोप लगाया है. विधायक का कहना है कि सीएम ने कई महिला सेलिब्रिटीज के फोन टैप कराए हैं और खुद फोन टैपिंग की बात स्वीकार की है. वहीं एक और विधायक ने सीबीआई और ईडी से जांच की मांग की और सीएम को लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने की चुनौती दी है.