लखनऊ के बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह ने केंद्र सरकार से धर्मांतरण रोकने हेतु सख्त कानून बनाने की मांग की है. बीजेपी विधायक ने अवैध धर्मांतरण के पीछे विदेशी ताकतों और संगठित गिरोहों का हाथ होने का आरोप लगाया है. छांगुर केस मामले में पुलिस का एक्शन लगातार जारी है, गिरोह से जुड़े लोगों को भी दबोचा जा रहा है.