दिल्ली के रोहिणी में मेनहोल में गिरने से 30 वर्षीय मजदूर बिरजू की मौत हो गई, जिससे परिवार का सहारा छिन गया. बिरजू पिछले 8 महीने से दिल्ली में सेंटरिंग का काम कर रहा था और परिवार का भरण-पोषण कर रहा था. बिरजू की मौत से समस्तीपुर के सादीपुर बथनाहा गांव में मातम छा गया, परिवार आर्थिक और मानसिक संकट में है.