सुप्रीम कोर्ट ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के खिलाफ फर्जी डिग्री मामले की याचिका को खारिज कर दिया है. इलाहाबाद हाईकोर्ट भी इसी मामले में पहले ही याचिका को खारिज कर चुका है, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने पुष्टि की. याचिका दिवाकर नाथ त्रिपाठी ने दायर की थी, जिसमें मौर्य पर फर्जी डिग्री से चुनाव लड़ने का आरोप था.