असम जातीय परिषद की उम्मीदवार कुंकी चौधरी को गुवाहाटी सेंट्रल सीट पर चुनावी रैली में विरोध का सामना करना पड़ा. हिमंत बिस्वा सरमा ने कुंकी चौधरी की मां पर बीफ खाने की तस्वीरें साझा करने और विवादित पोस्ट का आरोप लगाया. CM ने AJP पर सांस्कृतिक और धार्मिक भावनाओं के खिलाफ उम्मीदवार उतारने का आरोप लगाते हुए राजनीतिक तनाव बढ़ाया.