असम की स्थानीय अदालत ने चार साल पहले शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर छात्रा की हत्या के आरोपी को मृत्युदंड दिया. आरोपी रिंटू शर्मा ने नंदिता सैकिया और उसके साथियों पर हमला कर गंभीर रूप से घायल किया था. नंदिता को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां पांच दिन बाद गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई.