अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने गुरु तेग बहादुर साहिब के 350वें शहीदी दिवस पर कीर्तन दरबार में भाग लिया. अरविंद केजरीवाल ने गुरु तेग बहादुर साहिब के बलिदान को इतिहास में अद्वितीय बताया. भगवंत मान ने गुरु साहिब के त्याग और बलिदान की कहानियों को बच्चों तक पहुंचाने की जरूरत पर जोर दिया.