अमेरिका के नामित राजदूत सर्जियो गोर भारत की छह दिवसीय यात्रा पर हैं. गोर ने भारत-अमेरिका आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और निवेश बढ़ाने पर वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल से चर्चा की है. सर्जियो गोर ट्रंप के करीबी और दक्षिण एवं मध्य एशियाई मामलों के विशेष दूत हैं.