मेरठ के एक पुरुष जिम ट्रेनर नितिन सैनी पर महिला की आपत्तिजनक वीडियो बनाने और जातिसूचक टिप्पणी का आरोप लगा है. इलाहाबाद हाई कोर्ट ने महिलाओं की सुरक्षा के अभाव को गंभीर चिंता का विषय बताते हुए अहम टिप्पणी की है. इलाहाबाद हाई कोर्ट ने सुरक्षा उपायों पर जोर दिया है, इस मामले की अगली सुनवाई आठ सितंबर को होने वाली है.