महाराष्ट्र के 29 नगर निगम चुनावों में 3.48 करोड़ मतदाताओं ने 15,931 उम्मीदवारों का भाग्य तय किया. महायुति गठबंधन ने अधिकांश प्रमुख नगर निगमों में बढ़त बनाई, जबकि उद्धव-राज ठाकरे गठबंधन कमजोर रहा. AIMIM ने पहली बार अहिल्यानगर और चंद्रपुर नगर निगमों में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई और 67 सीटों पर बढ़त बनाई.