केंद्र सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार ने AI रेगुलेशन पर भारत की नई रणनीति की जानकारी दी है. प्रोफेसर डॉ. अजय कुमार सूद ने कहा कि AI को सख्ती से रेगुलेट करने के लिए नया कानून बनाने का विकल्प खुला है. उन्होंने कहा कि अगले 3 साल में अगली बड़ी क्रांति रोबोटिक्स और ह्यूमनॉइड्स के क्षेत्र में होगी.