वित्त मंत्री ने कर्नाटक के विजयनगर में वित्त मंत्रालय के चिंतन शिविर में वरिष्ठ अधिकारियों को संबोधित किया. चिंतन शिविर में 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने के लिए वित्तपोषण, व्यापार सुगमता और एआई पर चर्चा हुई. वित्त मंत्री ने कानून सरल बनाने, गवर्नेंस सुधार और सुविधाजनक प्रशासन पर विशेष जोर दिया.