दिल्ली के जनकपुरी में एक प्राइवेट स्कूल के कर्मचारी पर 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप लगा है आरोपी को एक मई को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था, लेकिन सात मई को उसे जमानत मिल गई पीड़िता की मां ने पुलिस की कार्रवाई और जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाए, साथ ही प्रधानमंत्री से मदद की गुहार लगाई