दक्षिण दिल्ली के जंगपुरा-बी में रेलवे की जमीन पर बनी लगभग 25 झुग्गियों को 11 जुलाई तक हटाने का नोटिस जारी किया गया है. झुग्गीवासियों का कहना है कि वे दशकों से यहां रह रहे हैं और कम समय में नई जगह खोज पाना उनके लिए अत्यंत कठिन है. झुग्गी में रहने वाले लोग बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के अभाव में जीवन यापन कर रहे हैं और किराए के घर भी महंगे होने से असमर्थ हैं.