दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक था. दिल्ली की वायु गुणवत्ता शुक्रवार को मध्यम श्रेणी में रही और 24 घंटे का औसत एक्यूआई 189 रिकॉर्ड किया गया. रिज इलाका शुक्रवार को दिल्ली का सबसे गर्म क्षेत्र रहा, जहां अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस रहा.