दिल्ली में UPSC उम्मीदवार रामकेश मीणा की हत्या मामले में फोरेंसिक तकनीक से जांच को और मजबूत किया जा रहा है. पुलिस ने CCTV के आधार पर चाल विश्लेषण परीक्षण कराने के लिए गुजरात की फोरेंसिक यूनिवर्सिटी से संपर्क किया है. चाल विश्लेषण तकनीक से आरोपी की चलने की शैली का परीक्षण कर सीसीटीवी में दिखाए गए संदिग्ध से मिलान किया जाएगा.