दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में AQI 300 से अधिक दर्ज किया गया है. वाहनों, उद्योगों से निकलने वाला धुआं, निर्माण कार्य और पराली जलाने से प्रदूषण में तेज़ी से वृद्धि हो रही है. आगामी दिनों में भी दिल्ली की हवा का स्तर बेहद खराब रहने की संभावना है और धुंध की स्थिति बनी रहेगी.