दिल्ली ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार जसीर बिलाल वानी उर्फ दानिश की NIA हिरासत 7 दिन बढ़ा दी गई है. दानिश पर दिल्ली हमले के मुख्य आरोपी उमर का सहयोगी होने और आतंकवादी हमलों में मदद करने का आरोप है. एनआईए ने दानिश को 17 नवंबर को श्रीनगर में गिरफ्तार किया था. उस पर ड्रोन रॉकेट बनाने का आरोप है.