दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सुरक्षा वापस केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल से लेकर दिल्ली पुलिस को सौंप दी गई है. मुख्यमंत्री पर 20 अगस्त को ‘जन सुनवाई’ कार्यक्रम के दौरान एक व्यक्ति ने हमला किया था. हमले के बाद सीएम रेखा गुप्ता के नजदीकी घेरे में सुरक्षा की जिम्मेदारी सीआरपीएफ को सौंप दी थी.