दिल्ली पुलिस के आउटर नॉर्थ जिले ने तीन शार्पशूटरों को बड़ी सुपारी किलिंग की तैयारी करते हुए गिरफ्तार किया. आरोपियों के पास से दो विदेशी पिस्टल, 27 कारतूस और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की गई. गिरफ्तार आरोपियों में दो वयस्क और एक नाबालिग शामिल हैं, जिनका मास्टरमाइंड नितिन उर्फ विक्की है.