श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश ने 83 रनों से बड़ी जीत हासिल की. बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट खोकर 177 रन बनाए, जिसमें लिटन दास ने 76 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली. श्रीलंका की पूरी टीम 15.2 ओवर में 94 रन पर आउट हो गई, जिसमें केवल दो बल्लेबाज पथुम निसांका और दासुन शनाका ने दहाई का आंकड़ा छुआ.