दिल्ली पुलिस ने तीन महीने के मासूम बच्चे के अपहरण मामले को मात्र 18 घंटे में सफलतापूर्वक सुलझाया. आरोपी को राजस्थान के खेतड़ी से गिरफ्तार किया गया, जहां से पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित बरामद किया. पुलिस ने 100 सीसीटीवी फुटेज की जांच कर और फेस रिकॉग्निशन सिस्टम की मदद से आरोपी की पहचान की.