बजट 2026 में नया इनकम टैक्स एक्ट पहली अप्रैल से लागू होगा, जिससे टैक्स सिस्टम सरल और समझने में आसान बनेगा. इनकम टैक्स रिटर्न में सुधार के लिए रिवाइज्ड रिटर्न भरने की समय सीमा बढ़ाकर 31 मार्च कर दी गई है. विदेश में पढ़ाई और मेडिकल खर्च पर लगने वाला TCS दर घटाकर दो प्रतिशत कर दिया गया है.