पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने कटिहार के कुर्सेला प्रखंड में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया सांसद ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अधिकारियों को राहत शिविर लगाने और नाव उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों को अपने निजी कोष से आर्थिक सहायता और राहत सामग्री प्रदान की.